रतन टाटा ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, कहा- बिल्कुल भी दर्द नहीं हुआ
रतन टाटा ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, कहा- बिल्कुल भी दर्द नहीं हुआ

नई दिल्ली। देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा ने भी कोरोना वायरस के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने वाली वैक्सीन लगवा ली है। 83 वर्षीय टाटा ने बताया कि उन्हें टीका लगवाते वक्त थोड़ा भी दर्द नहीं हुआ और पूरी प्रक्रिया बहुत आसान है। उन्होंने उम्मीद जताई को देश के हर व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन लग जाएगी।

टाटा ने ट्विटर पर लिखा, “मैं आज वैक्सीन की पहली डोज ले ली है जिसका मैं आभारी हूं। यह बहुत आसान है और इसमें दर्द भी नहीं होता। मुझे वास्तव में उम्मीद है कि हर व्यक्ति को जल्द ही टीका लगा दिया जाएगा।”

रतन टाटा की तरफ से वैक्सीन लगवाने की जानकारी शेयर करने के बाद देश में टीकाकरण अभियान को और बल मिलने की उम्मीद है क्योंकि उनकी उम्र और उनके रुतबे का बड़ी आबादी पर असर होगा। जो लोग खुद या अपने घर के बुजुर्गों को टीका लगवाने से डर रहे थे, उन्हें फिर अहसास होगा कि जब टाटा 83 वर्ष की उम्र में वैक्सीन लगवाकर खुश हैं तो निश्चित रूप से इसमें कोई जोखिम नहीं है।

See also  धान पर घमासान : कांग्रेस के दिल्ली कूच के जवाब में भाजपा का जेल भरो आंदोलन 13 को

ध्यान रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 मार्च को दिल्ली एम्स में कोविड वैक्सीन की पहली डोज लेकर देशवासियों को आश्वस्त करने का प्रयास किया। उन्होंने बार-बार अपील की है कि लोग टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने 11 मार्च को अपनी 99 वर्षीय मां हीरा बा को टीका लगने की भी जानकारी ट्विटर पर साझा की थी।

दरअसल, एक तबके में कोरोना टीके को लेकर कई तरह की गलत धारणा बन गई है। कुछ लोग इसे सुरक्षित नहीं मान रहे तो कुछ राजनीतिक दल और उनके नेता भी अफवाहों को हवा देने में जुट गए हैं। ऐसे में टाटा जैसी हस्तियों के सामने आने पर इन अफवाहों के हवा होने की उम्मीद बढ़ रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  एक्शन में मोदी : राज्यों को मुफ्त वैक्सीन देने केंद्र ने 44 करोड़ डोज का ऑर्डर दिया, 30% रकम भी जारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।