ब्रेकिंग: US-IDFC ने इंडियन बायोलॉजिकल ई लिमिटेड के साथ मिलाया हाथ, 2022 में 1 बिलियन वैक्सीन डोज का रखा लक्ष्य
ब्रेकिंग: US-IDFC ने इंडियन बायोलॉजिकल ई लिमिटेड के साथ मिलाया हाथ, 2022 में 1 बिलियन वैक्सीन डोज का रखा लक्ष्य

नई दिल्ली। क्वाड देशों के प्रमुखों की बैठक के तत्काल बाद बड़ी खबर समने आई है। यूनाईटेड स्टेट – अंतर्राष्ट्रीय विकास वित्त निगम ( US-IDFC ) ने भारतीय वैक्सीन निर्माता कंपनी बॉयोलॉजिकल ई लिमिटेड के साथ काम करने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं, यूएसआईउीएफसी ने 2022 के अंत तक COVID-19 टीकों की कम से कम 1 बिलियन खुराक का उत्पादन करने का लक्ष्य रखा है।

यूएसआईडीएफसी ने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारतीय वैक्सीन निर्माता कंपनी बायोलॉजिकल ई लिमिटेड से अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ने को कहा है। इस काम को डब्लूएचओ और एसआरए गाइडलाइन के तहत किया जाएगा।

क्वाड की बैठक में लिया गया था फैसला

बता दें कि क्वाड देशों के प्रमुखों की पहली बैठक में पीएम मोदी, जापान के पीएम योशिहिदे सुगा और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ज्यादा मुखर रहे। बैठक में दुनिया के समक्ष कोरोना महामारी की चुनौती सेे निपटने के लिए चारों देशों के बीच वैक्सीन निर्माण की क्षमता बढ़ाने को लेकर एक बड़ी सहमति बनी है।

See also  ब्रेकिंग: कुछ PSUs को छोड़कर सबका करेंगे निजीकरण, वेबिनार में बोले पीएम मोदी- बिजनेस करना सरकार का काम नहीं

पीएम मोदी ने अपने संक्षिप्त लेकिन अहम संबोधन में कहा कि हम लोकतांत्रिक मूल्यों और हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सभी के लिए मुक्त, खुला और समान अवसर वाला बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लेकर एक हैं। आज का हमारा एजेंडा वैक्सीन निर्माण, जलवायु परिवर्तन और नई तकनीकी है, जो क्वाड को दुनिया के लिए एक सकारात्मक शक्ति बनाता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।