रायपुर। लॉकडाउन के दौरान बंद का सबसे ज्यादा फायदा चोर लोग उठा रहे हैं। आए दिन किसी न किसी बंद दुकान, बंद कार्यालय या खाली मकान पर धावा बोल चोरी कर रहे हैं। राजधानी के मुकुटनगर में चोरी का मामला सामने आया है।

अज्ञात चोर सिविल इंजीनियर के कार्यालय में धावा बोलकर डेढ़ लाख नगदी, सोने-चांदी के सिक्के समेत तिजोरी भी ले उड़े। पुलिस धारा 154 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
मामला आजाद चौक थाना इलाके का है।

कंकालीपारा निवासी सिविल इंजीनियर कारोबारी सोहन ताम्रकार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मुकुट नगर स्थित कार्यालय में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के कारण 9 अप्रैल को आखिरी बार कार्यालय खोला था।

इस बीच कार्य शुरू करने के लिए उसने व्यावसायिक मित्र को कार्यालय में बुलाया था, जिसके लिए 18 अप्रैल को कार्यालय खोलने पहुंचा तो देखा कि मुख्य कार्यालय जाने के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था। प्रार्थी ने बताया कि अंदर आफिस में देखा तो कार्यालय से डेढ़ लाख रुपए कैश, एक लाख 20 हजार रुपए के सोने और चांदी के सिक्के के अलावा तिजोरी गायब है।

See also  पैरासिटामोल से ऑक्सीटोसिन तक जिस दवा पर भरोसा कर रहे हैं, उसमें कितना एक्टिव साल्ट? CDSCO की रिपोर्ट ने चौंकाया

आजाद चौक पुलिस के मुताबिक अज्ञात चोर एक छोटा सा तिजोरी दीवार पर फिक्स रखा था, उसे निकालकर ले गया है। चोरी के संबंध में उनके कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।