नेशनल डेस्क। साल 2019 की SSC CHSL Tier 1 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए आज बड़ा दिन है। कर्मचारी चयन आयोग ( SSC ) आज, 15 जनवरी 2021 को संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2019 के पहले चरण के परिणामों की घोषणा करेगा।

आयोग द्वारा SSC CHSL Tier 1 Result 2019 की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट, ssc.nic.in पर जारी की है।

SSC CHSL Tier 1 Result 2019: कैसे करें चेक

  • स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2- “Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2019 (Tier-I) – Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें।
  • स्टेप 4- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।

मार्च और अक्टूबर में हुई थी Tier 1 Exam

आयोग द्वारा संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा 2019 के पहले चरण टियर 1 का आयोजन 17 से 19 मार्च 2020 तक और लॉकडाउन के कारण परीक्षा न दे पाएं उम्मीदवारों के लिए फिर 12 से 26 अक्टूबर के बीच किया गया था।

See also  संसद में बरसे राहुल गांधी, परिसीमन और जाति जनगणना पर सरकार को घेरा, कही ये बात…

इतने फरवरी को होंगी टियर 2 परीक्षा

वहीं SSC CHSL Tier 1 Result 2019 में सफल उम्मीदवारों का टियर 2 परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी 2021 से किया जाना निर्धारित किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…