रायपुर। देश और प्रदेश में जारी लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए इसके लिए सीएम भूपेश बघेल ने सभी व्यक्ति को राशन देने का निर्णय लिया है। जिसके पास राशन कार्ड नहीं है उसे में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए खाद्य विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किया गया है।

बतादे खाद्य विभाग द्वारा राज्य के सभी कलेक्टरों को पत्र भेजकर राशनकार्ड विहिन राज्य के निवासियों को उनकी पात्रता के अनुसार राशनकार्ड जारी कर पात्रता अनुसार खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध करने को कहा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आदेश में कहा गया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में 2 क्विंटल चावल जरूरत मंद व्यक्तियों के लिए रखा गया है। इस चावल का उपयोग जिन व्यक्तियों के पास राशनकार्ड नहीं है उन्हें प्रति व्यक्ति पांच किलो प्रतिमाह देने के लिए किया जा सकता है।

दरअसल,ग्राम पंचायतों के द्वारा जिन व्यक्तियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा उनका पूर्ण विवरण दर्ज किया जाए। भण्डारित चावल के समाप्त होने के पूर्व पंचायतों द्वारा पूर्ण आबंटन प्राप्त कर भण्डारण एवं वितरण का कार्य कराया जा सकता है। इस संबंध में होने वाला व्यय पंचायत के मूलभूत मद अथवा उपयुक्त स्थानीय व्यवस्था से किया जा सकता है।

See also  कोरोना पर कांग्रेस का सुझावः राहुल गांधी ने कहा- मैं मोदी से असहमत हो सकता हूं, पर अभी हमें मिलकर महामारी के खिलाफ लड़ना है

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।