नई दिल्ली । आज यानि शनिवार को दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल रामायण का समापन होगा। जिसमें श्री राम, रावण का वध करेंगे। जिसके बाद रविवार को दूरदर्शन पर ‘लव-कुश’ को प्रसारित किया जायेगा। गौरतलब है कि ‘लव-कुश’ उत्तर रामायण के नाम से 1988 में प्रसारित किया गया थाl यह भी रामानंद सागर के मार्गदर्शन में ही बना था। प्रसार भारती के सीईओ ने इस बात की पुष्टि सोशल मीडिया पर की है। 

उन्होंने बताया कि लोगों के बीच रामायण और महाभारत की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए ‘लव-कुश’ का दुबारा प्रसारण करने का निर्णय लिया है। इसके चलते शनिवार को रामायण खत्म हो जाएगा और रविवार सुबह उसका रिपीट टेलीकास्ट होगा और फिर रविवार रात से ‘उत्तर रामायण’ अथवा ‘लव-कुश’ की कहानी टीवी पर प्रसारित की जाएगी।

 

यानी लव-कुश दूरदर्शन पर रविवार 19 अप्रैल रात 9:00 बजे से प्रसारित किया जाएगाl रात को 9:00 बजे से लव कुश के एपिसोड दिखाए जाएंगे और सुबह 9:00 बजे उसका रिपीट टेलीकास्ट दिखाया जाएगाl रामायण और महाभारत की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता हैं कि दोनों की टीआरपी अब भी रिकॉर्ड तोड़ आ रही हैंl

See also  पटना हाईकोर्ट से बिहार सरकार को बड़ा झटका, ईबीसी, एससी और एसटी के लिए 65% आरक्षण खत्म

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।