रायपुर। राज्य के उद्योगों द्वारा पीएम केयर फंड में दी गई राशि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिखे पत्र को पूर्व भाजपा विधायक देवजी पटेल ने केंद्र सरकार को बदनाम करने राज्य सरकार के साजिश करार दिया है।

पूर्व धरसींवा विधायक देवजी पटेल ने कांग्रेस पर पलट वार करते हुए कहा कि यहां के उद्योगों ने कोई राशि पीएम केयर फंड में नहीं दी है। कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार को बदनाम कर रही है। देवजी ने राज्य सरकार को सस्ती लोक​प्रियता से दूर रहने की नसीहत दी है।

देवजी ने कहा कि वे औद्योगिक क्षेत्र के विधायक रहे हैं, उन्होंने उदयोग प्रबंधकों से बात की है, तब यह पता चला कि उन्होंने पीएम केयर फंड में कोई राशि नहीं दी है। देवजी ने मांग की है कि राज्य सरकार उन उद्योगों की सूची जारी करे जिन्होंने पीएम केयर फंड में राशि जमा की है।

उद्योग प्रबंधन का कहना था कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए उद्योगों से राशि मांगी थी और उद्योग विभाग द्वारा कहा गया था कि इस राशि को सीएसआर मद में शामिल किया जा सकता है।

देवजी ने कहा है कि केंद्र से मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं से प्रदेश के लोग वंचित हैं। खनिज न्यास और गौण खनन की राशि जिलों में आवंटित नहीं करने से कहीं न कहीं खनन प्रभावित लोगों के साथ अन्याय हो रहा है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।