मुंबई/नई दिल्ली। India Stock Market देश का शेयर बाजार इस सप्ताह प्रमुख कंपनियों द्वारा जारी होने वाले तिमाही नतीजों, कोरोना टीकाकरण की तैयारियों के साथ-साथ विदेशी संकेतों से चाल पकड़ेगा। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले देसी करेंसी रुपए की चाल और भारत में निवेश के प्रति विदेशी निवेशकों के रुझानों पर भी बाजार की नजर होगी।

बता दें कि घरेलू शेयर बाजार बीते सप्ताह भी विदेशी संकेतों से गुलजार रहा और नवंबर से लगातार साप्ताहिक स्तर पर बढ़त का सिलसिला जारी रहा। आगामी कारोबारी सप्ताह में भी विदेशी संकेतों का असर देखने को मिल सकता है।

कई कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे

इस सप्ताह इन्फोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलोजीज जैसी आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनियां चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के अपने वित्तीय नतीजे जारी करने वाली हैं। इन्फोसिस और विप्रो के वित्तीय नतीजे बुधवार को जारी होंगे, जबकि एचसीएल टेक्नोलॉजीज के वित्तीय नतीजे शुक्रवार को जारी होंगे।

See also  सीएम केजरीवाल ने बंगले के सौंदर्यीकरण पर खर्च किए 45 करोड़ रुपए - वीरेंद्र सचदेवा 

वैक्सीनेशन का भी दिखेगा प्रभाव

देश में कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरूआत इस सप्ताह के आखिर में शुरू होने जा रही है। जानकार बताते हैं कि टीकाकरण कार्यक्रम की तैयारी से घरेलू शेयर बाजार में उत्साह का माहौल बना रहेगा। हालांकि दुनियाभर में कोरोना के प्रकोप और इसकी रोकथाम के लिए लगाए गए प्रतिबंधों का असर भी शेयर बाजार पर रहेगा।

चीन और अमरीका जारी करेंगे आंकड़ें

विदेशी मोर्चे पर चीन में सोमवार को महंगाई दर के बीते महीने दिसंबर के आंकड़े जारी होंगे। फिर अमेरिका में भी बुधवार को महंगाई दर के दिसंबर के आंकड़े जारी होंगे। इसके बाद अमेरिका में खुदरा बिक्री के दिसंबर महीने के आंकड़े शुक्रवार को जारी होंगे। इन आंकड़ों पर भी निवेशकों की नजर बनी रहेगी।

घरेलू शेयर बाजार में जारी तेजी की मुख्य वजहों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का पैसा रहा है। बाजार की निगाहें विदेशी निवेशकों के साथ.साथ घरेलू संस्थागत निवेशकों के निवेश के प्रति रुझानों पर भी रहेंगी।

See also  'मैं सदन के जरिए उन से विनती करता हूं कि ओवैसी सुरक्षा जरूर लें- अमित शाह

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।