रायपुर। राजस्थान के कोटा में कोचिंग संस्थानों में छत्तीसगढ़ के अध्ययन छात्र-छात्राओं को वापस लाने के लिए भेजी चिकित्सकों और अधिकारियों की टीम ने छात्रों स्क्रीनिंग कर वापसी के लिए बसों में बैठाना शुरु कर दिया है।

बता दें कि छात्र-छात्राओं ने महामारी के इस संकट में छत्तीसगढ़ घर वापसी के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल और इस व्यवस्था में शामिल पुलिस, चिकित्सा, परिवहन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ सभी बस चालक और परिचालकों का आभार व्यक्त किया है। छात्र-छात्राओं ने कहा है कि उनकी घर वापसी के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने जो व्यवस्था की है वह सराहनीय है। इन छात्र-छात्राओं ने बसों के पहुंचने तथा चिकित्सा टीम और पुलिस के जवानों का ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ की हर्ष ध्वनि कर स्वागत किया।

क्वारेंटाईन पर रखा जाएगा इन छात्रों को

बता दें कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर 24 अप्रैल की शाम राजधानी रायपुर से राजस्थान के कोटा में लाॅकडाउन के दौरान फंसे छात्र-छात्राओं को लाने कुल 97 बसों को रवाना किया गया। इसमें 95 बस छात्रों को लाने के लिए तथा 2 बसों में डाॅक्टर और चिकित्सा दल के सदस्य गए हैं। राजस्थान के कोटा से छत्तीसगढ पहुंचने पर इन छात्रों को क्वारेंटाईन पर रखा जाएगा। उन्हें सीधे घर जाने की अनुमति नहीं होगी।

See also  Balodabazar Arson Case: बलौदाबाजार आगजनी केस में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल चौथी बार गिरफ्तार

देखें किस तरह लाया जा रहा है छात्रों को वापस

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।