नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से देशभर में कई महीने से स्कूल-कॉलेज को बंद रखा गया था। जिसकी वजह से बच्चों की पढ़ाई भी रुक गई है। इसलिए स्टूडेंट्स की पढ़ाई को मद्देनजर रखते हुए दिल्ली सरकार ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सभी स्कूलों को 10वीं और 12वीं क्लास खोलने की इजाजत दे दी है।

सरकार ने 10वीं और 12वीं की छात्रों के प्री-बोर्ड की तैयारियों और प्रैक्टिकल वर्क के लिए 18 जनवरी से क्लास खोलने की इजाजत दी है।

दिल्ली सरकार ने इजाजत देते हुए कहा कि छात्रों को सिर्फ उनके पैरेंट्स की सहमति के बाद ही स्कूल बुलाया जाएगा। जिसके लिए स्कूल आने वाले छात्रों की रिकॉर्ड मैंटेने किया जाएगा लेकिन इसका उद्देश्य हाजिरी के लिए नहीं होगा क्योंकि यह पूरी तरह से पैरेंट्स की इच्छा पर निर्भर होगा।

राष्ट्रीय राजधानी के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए कहा- “दिल्ली में CBSE बोर्ड परीक्षाओं व प्रैक्टिकल के मद्देनज़र 10वीं और 12 वीं क्लास के लिए 18 जनवरी से प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, काउंसिलिंग आदि के लिए स्कूल खोलने की अनुमति दी जा रही है। अभिभावकों की सहमति से ही बच्चों को बुलाया जा सकेगा। बच्चों को आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।”

See also  CBSE 12th Result 2021: सीबीएसई ने स्कूलों को 12वीं के इंटर्नल एसेसमेंट और मार्क्स अपलोड के लिए जानें कब तक का दिया समय

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…