बॉलीवुड डेस्क। तांडव वेब सीरीज रिलीज होते ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। वेब सीरीज के पहले एपिसोड में जीशान अय्यूब भगवान शिव के वेश में नजर आ रहे हैं और यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करते हुए कहते हैं कि आखिर आपको किससे आजादी चाहिए।

उनके मंच पर आते ही एक मंच संचालक कहता है, ‘नारायण-नारायण। प्रभु कुछ कीजिए। रामजी के फॉलोअर्स लगातार सोशल मीडिया पर बढ़ते ही जा रहे हैं। मुझे लगता है कि हमें भी कुछ नई स्ट्रेटेजी बना ही लेनी चाहिए।’ इस पर शिव के रूप में नजर आ रहे जीशान अय्यूब कहते हैं, ‘क्या करूं मैं तस्वीर बदल दूं क्या?’ इस पर मंच संचालक कहता है कि भोलेनाथ आप तो बहुत ही भोले हैं। 

देखें विवादित अंश

https://twitter.com/ankita_thakur2/status/1349933156044922881?s=20

बता दें कि इसमें सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया , तिग्मांशु धूलिया और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे सीरीज में अभिनय कर रहे हैं। सीरीज को अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है। इसके अलावा वेब सीरीज के एक डॉयलॉग को लेकर भी लोग आपत्ति जता रहे हैं। जोकि फिल्म में अभिनेता डीनो मोरिया बोल रहे हैं। वेब सीरीज में वह एक लड़की से कहते हैं, ‘जब एक छोटी जाति का आदमी एक ऊंची जाति की औरत को डेट करता है न तो वह बदला ले रहा होता है, सिर्फ उस एक औरत से।’

See also  Saif Ali Khan Attack: मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, बांग्लादेशी होने का शक

इस डायलॉग को लेकर कुछ यूजर्स ने आपत्ति जताई है। साथ ही इसे हिंदू विरोधी प्रॉपेगेंडा बताया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स वेब सीरीज तांडव को लेकर अपनी गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। आपको बता दें कि तांडव वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।