रायपुर। Bird Flu In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। बालोद में भेजे गए पक्षियों के सैंपल में बर्ड फ्लू पॉजिटिव मिलने के बाद राजधानी में भी अलर्ट कर दिया गया है। रायपुर कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने रायपुर जिले के पशु चिकित्सा विभाग के सभी पशु चिकित्सालयों और विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रोग नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।

संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं रायपुर डॉ. देवेन्द्र नेताम ने बताया कि बर्ड फ्लू रोग पक्षियों का संकामक एवं घातक रोग है, जिससे बैकयार्ड पोल्ट्री पालन एवं पोल्ट्री व्यवसायों को अत्यधिक हानि होती है। यह रोग मनुष्यों को भी संक्रमित करता है।

उन्होंने बताया कि भारत शासन के द्वारा संशोधित एक्शन प्लान के अनुसार, जिले में विकासखंडवार पशु-पक्षी, बाजारों, कुक्कुट उत्पादां के वितरण श्रृंखला, ऐसे स्थान जहां बतखों की संख्या ज्यादा है, जल स्त्रोतों तथा प्रवासी-जंगली पशुओं की सर्वेक्षण कर इन क्षेत्रों के पक्षियों के सिरोलॉजिकल एवं वायरोलॉजिकल सैंपल लैब टेस्टिंग के लिए नियमित रूप से प्रयोगशाला भेजे जाएं।

See also  रायपुर मेडिकल कॉलेज में पहली बार एक साथ इतने चिकित्सा शिक्षकों की नियुक्ति, सुरक्षा गार्ड और गनमैन की भी हुई तैनाती

जिले के प्रवासी पक्षी की सभी शरण स्थली असामान्य मृत्यु के लिए सतत निगरानी करें साथ ही वन विभाग के द्वारा प्रवासी पक्षी शरण स्थली स्थानों की सूची कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

इसी तरह जिले में कुक्कुट-पक्षी पालकों को बीमारी के सर्व सामान्य जानकारी, बायोसिक्योरिटी भेजने जैसे निजी कुक्कुट पालकों को अपने प्रक्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों, वाहन एवं अन्य सामग्री के आने-जाने में प्रतिबंध लगाने एवं मृत पक्षियों के असामान्य संख्या को निकटतम पशु चिकित्सालय में सूचित करने एवं निदान कराने एवं मृत पक्षियों के शवों/पक्षी अवशिष्ट का उचित समुचित प्रबंधन का प्रचार-प्रसार करने को कहा है।

उन्होंने जिले के सभी विकासखंड एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र में कुक्कुट पक्षियों के असामान्य बीमारी अथवा असामान्य मृत्यु के सबंध में सतत सर्वेक्षण कर प्रतिवेदन एवं बीमार पक्षियों के सिरम नमूने जांच के लिए जिला रोग अन्वेषण प्रयोगशाला, रायपुर को भेजा जाना सुनिश्चित करें।

जिले में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए जिला रोग प्रभारी रोग अन्वेषण प्रयोगशाला रायपुर को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है। उनका दूरभाष कमांक 75871-57066 है। उन्होंने इसी तरह वाईल्ड लाइफ सेंचुरी, नेशनल पार्क, जल स्त्रोत जहां प्रवासी पक्षियों की शरण स्थली है, उनका निरीक्षण भी करने को कहा है।

See also  ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को लेकर एआईजी रैंक के आईपीएस राजेश अग्रवाल को नियुक्त किया नोडल अफसर
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।