टीआरपी डेस्क। महाराष्ट्र प्रवास पर निकलने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्पष्ट कर दिया था कि लौटते ही बजट सत्र को लेकर चर्चाएं होगी। पहले संबंधित विभाग के मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक होगी, उसके बाद आम जनता की राय को भी शामिल किया जाएगा। उस पर अमल करते हुए आज से मुख्यमंत्री विभागीय मंत्रियों के साथ समीक्षा शुरू करने वाले हैं। 21 जनवरी तक सभी 12 मंत्रियों के विभागों की समीक्षा होगी, पश्चात ही बजट तैयार किया जाएगा।

साल 2020-21 में शामिल बजट योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही आगामी बजट सत्र लागू किए जाने वाली योजनाओं पर चर्चा करेंगे। साथ ही नए वर्ष के लिए किन योजनाओं को लागू किया जाना आवश्यक है, इस पर भी जानकारी लेंगे। माना जा रहा है कि राज्य सरकार के बजट में इस बार इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित योजनाओं को स्थान मिल सकता है।

साथ ही कुछ नई योजनाएं भी शुरू की जा सकती हैं। राज्य सरकार का बजट लगभग एक लाख 10 हजार करोड़ का होगा। इस पर पहले से चल रही हितग्राही मूलक योजनाओं को एक बार फिर शामिल किया जाएगा। राज्य सरकार की प्राथमिकता में किसान, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवार पहले क्रम पर हैं। इसलिए यह माना जा रहा है कि इस बार सभी वर्गों के लिए बजट में प्रावधान किए जाएंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।