मादा तेंदुआ
मादा तेंदुआ कर रहा था सड़क पार, तभी वाहन ने मार दी ठोकर, मौके पर मौत

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे एक मादा तेंदुआ की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में तेंदुआ के सिर व कान में चोटें आई है। गंभीर चोट आने से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ब्लाक मुख्यालय मगरलोड से 12 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत पठार से सौ मीटर दूर बेन्द्राचुवा जंगल मार्ग पर एक मादा तेंदुआ रोड पार कर रहा था। तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। दुर्घटना में तेंदुआ के सिर व कान में गंभीर चोट आने से घटना स्थल में ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Corona Relief Package : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने किया 8 राहत उपायों का एलान

राहगीरों व ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पाकर वन परिक्षेत्र उत्तर सिंगपुर मोहदी के पठार सर्कल डिप्टी रेंजर संजय वंडलेकर, वनरक्षक पीएल साहू, कीर्तन सिन्हा,सुभाषचंद साहू घटना स्थल पहुंचे। मादा तेंदुआ के शव को वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अपने कब्जे में लेकर डिपो पठार में ले आए।

See also  फिर ट्रेनें कैंसिल : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 20 गाड़ियां नहीं चलेंगी आज से 3 सितंबर तक

यह भी पढ़ें: मृत हाथी के दांत गायब करने वाले ग्रामीण आये गिरफ्त में, आकाशीय बिजली से हुई थी हाथी की मौत

मृत तेंदुआ का पोस्टमार्टम किया गया। वन परिक्षेत्र मोहदी के रेंजर पीआर साहू ने बताया कि मादा तेंदुआ की उम्र लगभग डेढ़ वर्ष और वजन 45 किलो है। क्षेत्र में तेंदुआ का विचरण है। ऐसे में आसपास गांव के ग्रामीण जंगल क्षेत्र में न जाए। नहीं तो किसी अनहोनी से इन्‍कार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें: भारत नहीं UAE में होगा टी-20 विश्व कप, BCCI ने दी जानकारी

लोगों को जंगल में जाने से रोक रहे

तेंदुआ के मरने के बाद आसपास के गांवों के सरपंच गांव में मुनादी कर लोगों को जंगल में जाने से रोक रहे हैं। फिलहाल जंगल क्षेत्र में फुटू, सरईबोड़ा समेत अन्य सामग्री तोड़ने के लिए कोई न जाए, इसकी अपील की जा रही है। जंगली जानवरों के साथ जहरीले सर्प से जान को खतरा बना रहता है।

See also  Agriculture Tips: रायगढ़ के किसान ने पलटी किस्मत, धान छोड़ उगाई यह खास फसल, हो रही है बंपर कमाई

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।