मेकाहारा अस्पताल
मेकाहारा अस्पताल

रायपुर। कैदी के साथ आये जेल प्रहारी ने मेकाहारा अस्पताल के डाॅक्टरों के साथ गाली गलौज और मारपीट करने का एक मामला सामने आया है। डाॅक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद आक्रोशित डाॅक्टर जेल प्रहारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है। फिलहाल घटना की शिकायत के बाद जेल प्रहारी को मौदहापारा थाने लाया गया है।

कैदी के साथ आये जेल प्रहारी ने डाॅक्टरों से की मारपीट, देखें वीडियो

https://twitter.com/dr_shapriyanka/status/1363798248989724674?s=20

डाॅक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद आक्रोशित डाॅक्टर जेल प्रहारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है। फिलहाल घटना की शिकायत के बाद जेल प्रहारी को मौदहापारा थाने लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जेल प्रहारी का नाम शत्रुघ्न राव है, जो दंतेवाड़ा जेल से एक कैदी को जांच के लिए मेकाहारा अस्पताल लाया था।

इस दौरान जांच में देरी होने के चलते अस्पताल में मौजूद डाॅक्टरों से जेल प्रहारी का विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बड़ गया कि, जेल प्रहारी ने डाॅक्टरों से मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना के बाद जेल प्रहारी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

See also  TRANSFER BREAKING : इस विभाग की निकली जंबो तबादला सूची, देखें कितने अधिकारी-कर्मचारी हुए प्रभावित…


इधर डाॅक्टरों से मारपीट की घटना के बाद आक्रोशित डाॅक्टरों ने प्रहारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर अंबेडकर चैकी का घेराव कर दिया है। वहीं घेराव की सूचना के बाद मौके पर मौदहापारा थाना प्रभारी यदुमणि सिदार पहुंचे हुये है जो आक्रोशित डाॅक्टरों को मनाने का प्रयास कर रहे है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।