जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ हुए CORONA पॉजिटिव

टीआरपी डेस्क। कोविड प्रबंधन मामले पर सुनवाई करने वाले सुप्रीम कोर्ट के जज डीवाई चंद्रचूड़ कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जस्टिस चंद्रचूड़ के अलावा उनके कई स्टाफ भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वहीं इस मामले में  गुरुवार को होने वाली सुनवाई भी टल गई है। बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के और जज भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

जानिए जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के बारे में

जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ वर्तमान में भारत के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश हैं। इससे पहले वह इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश और बॉम्बे हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में सेवा दे चुके हैं। चंद्रचूड़ 13 मई 2016 को भारत के सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे। इनका जन्म 11 नवंबर 1959 को मराठी परिवार में हुआ था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

See also  Alliance Air: पायलटों को मिला कारण बताओ नोटिस, सोमवार से जारी है हड़ताल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।