India Richest Temple
image source : google

टीआरपी डेस्क। हमारे देश में हजारों की संख्या में मंदिर हैं। हर मंदिर का अपना अलग महत्त्व और खासियत होती है। जहां हर साल देवी-देवताओं के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था से अपना सिर झुकाने और करोड़ों का चढ़ावा भी चढ़ाते हैं। भक्‍त अपनी श्रद्धा और भक्ति के लिए मंदिरों में लाखों रुपये, सोना, चांदी आदि दान करते हैं। देश में कई ऐसे ख़ास मंदिर हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चढ़ावा चढ़ता है। यह मंदिर भारत के सबसे अमीर मंदिरों में शामिल हैं।

केरल में स्थित पद्मनाभ स्वामी मंदिर

केरल में तिरुवनंतपुरम शहर के बीच में स्थित पद्मनाभ स्वामी मंदिर (Shree Padmanabhaswamy Temple) भारत का सबसे अमीर मंदिर है। द्रविड़ शैली में बनाए गए इस प्राचीन मंदिर की देखभाल त्रावणकोर के पूर्व शाही परिवार द्वारा की जाती है। जानकारी अनुसार, मंदिर की 6 तिजोरियों में कुल 20 अरब डॉलर की संपत्ति है। इतना ही नहीं, मंदिर के गर्भगृह में भगवान विष्णु की विशाल सोने की मूर्ति विराजमान है। जिसे देखने के लिए हजारों भक्त दूर-दूर से यहां आते हैं। मूर्ति की अनुमानित कीमत 500 करोड़ रुपये है।

See also  टीआरपी सबसे पहले: Lockdown-5 की तैयारी, 31 मई को खत्म हो रही है लॉकडाउन-4 की मियाद, शर्तों के साथ मिलेंगी ये छूट

यह भी पढ़े: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, रायपुर सहित 9 जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

आंध्रप्रदेश का तिरुपति बालाजी मंदिर

आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले में 7 पहाड़ों से मिलकर बने तिरुपति बालाजी का नाम भी देश के सबसे प्रतिष्ठित और अमीर मंदिरों में लिस्ट में आता है। वास्तुकला का अद्भुत नमूना कहें जाने वाला यह मंदिर समुद्र तल से 2800 फिट की ऊंचाई पर स्थित है। जिसे तमिल राजा थोडईमाननें ने बनवाया था। कोरोना वायरस महामारी के आने से पहले इस मंदिर में रोजाना करीब 60,000 श्रृद्धालु दर्शन करने आते थे। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में स्वयं भगवान वेंकटश्वर निवास करते है, जो विष्णु के अवताार हैं। जानकारी अनुसार इस मंदिर की कुलसंपत्ति लगभग 50,000 करोड़ है।

यह भी पढ़े: रिलायंस ने किया 5G सर्विस का ऐलान, गूगल के साथ मिलकर लॉन्च किया दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन

महाराष्ट्र का प्रसिद्ध शिरडी साई बाबा मंदिर

महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्थित शिरडी साई बाबा मंदिर (Shirdi Sai Baba Mandir) की काफी लोकप्रियता है। हर साल लाखों लोग यहां दर्शन के लिए देश-विदेश से आते हैं। शिरडी साई संस्थान की रिपोर्ट के मुताबिक 480 करोड़ रुपये सालाना दान-दक्षिणा से मंदिर को मिलने की रिपोर्ट्स पहले रही हैं, लेकिन ताज़ा आंकड़े 360 करोड़ रुपये सालाना के बताए जाते हैं। कहा जाता है कि मंदिर के पास लगभग 32 करोड़ की चांदी के जेवर हैं और 6 लाख कीमत के चांदी के सिक्के हैं। साथ ही हर साल लगभग 350 करोड़ का दान आता है।

See also  विधानसभा उठा बठेना गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत का मामला, विपक्ष ने कहा- इतने विभत्स तरीके से कोई आत्महत्या कैसे कर सकता है?

यह भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट का आदेश: 31 जुलाई तक सभी बोर्ड मूल्यांकन नीति के आधार पर जारी करें परिणाम

माता वैष्णो देवी मंदिर

हिंदू धर्म में माता वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi) की काफी मान्यता है। मंदिर त्रिकुटा पर्वत पर कटरा नामक जगह पर 1700 मी. की ऊंचाई पर स्थित है। दुनियाभर से हर साल करोड़ों लोग माता के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। मंदिर का मुख्य आकर्षण गुफा में रखे तीन पिंड है। इस गुफा की लंबाई 30 मी. और ऊंचाई 1.5 मी. है। सालभर में लाखों भक्त माता के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। टूर माय इंडिया.कॉम के अनुसार, 500 करोड़ रुपये सालाना यहां के श्राइन बोर्ड को भक्तों के चंदे से मिलते हैं।

यह भी पढ़े: डेल्टा प्लस वैरिएंट चिंताजनक पर इसकी वजह से तीसरी लहर के आने का कोई सबूत नहीं- टॉप जीनोम सीक्वेंसर

श्री सिद्धिविनायक मंदिर

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में भगवान गणेश का सबसे प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। जिसे लोग सिद्धिविनायक मंदिर (Shri Siddhi Vinayak Ganapati Mandir) के नाम से जानते हैं। गणेश जी की जिन प्रतिमाओं की सूड़ दाईं तरह मुड़ी होती है। वह सिद्घपीठ से जुड़ी होती हैं और उनके मंदिर सिद्घिविनायक मंदिर कहलाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में दर्शन कर भक्तों की हर मनोकामना पूरी हो जाती है। यही कारण है कि बड़े-बड़े नेता, अभिनेता और सेलेब्रिटी से लेकर आम नागरिक तक यहां माथा टेकने और मन्नत मांगने आते हैं। हर साल मंदिर को दान से करीब 75 से 125 करोड़ रुपये प्राप्त होते हैं। इस मंदिर को 3.7 किलोग्राम सोने से कोट किया गया है, जो कि कोलकत्ता के एक व्यापारी ने दान किया था।

See also  10 पति से नहीं बनी बात, अब 56 की उम्र में हैं 11वें की तलाश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।