सिडनी: दुनिया में पहली बार एक यात्री विमान ने बिना रुके 19 घंटे 16 मिनट की उड़ान भरी है। यह उड़ान अमेरिका के न्‍यूयॉर्क से ऑस्‍ट्रेलिया के सिडनी तक भरी गई। यह अभी तक की सबसे लंबी नॉनस्टॉप यात्री उड़ान है। क्वांटस उड़ान क्यूएफ 7879 ने इस साल की शुरुआत में तीन बेहद लंबी उड़ानों की योजना बनाई थी और इसी क्रम में न्यूयॉर्क और सिडनी के बीच पहली लंबी उड़ान भरी गई।
इस बोइंग 787-9 विमान में केवल 49 लोगों ने उड़ान भरी ताकि विमान में कम से कम वजन रहे और यह 16 हजार किलोमीटर से भी अधिक दूरी बिना दोबारा ईंधन भरे पूरी कर सके। क्वांटस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन जोएसे ने इसे एयरलाइन और वैश्विक विमानन क्षेत्र के लिए बेहद ऐतिहासिक क्षण करार दिया।

2022 या 2023 से शुरू हो सकती है सेवा

कंपनी अब अपनी अगली नॉनस्‍टॉप फ्लाइट की योजना बना रही है. कंपनी के अनुसार अगले महीने दूसरी नॉनस्‍टॉप यात्री उड़ान लंदन से सिडनी के बीच होने का प्‍लान बनाया जा रहा है। साथ ही क्‍वांटस कंपनी यह भी फैसला लेने पर विचार कर रही है कि 2019 के आखिर तक किन रूटों पर उड़ान सेवाएं शुरू की जा सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो नॉनस्‍टॉप यात्री उड़ान सेवाएं 2022 या 2023 से नियमित रूप से शुरू की जा सकती हैं।

See also  राजधानी रायपुर में मुक्तांगन के पास बने जा रही हैं फिल्म सिटी, फिल्म नीति का किया जा रहा परीक्षण

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।