टीआरपी डेस्क। मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारी उस समय हक्का बक्का रह गए जब एक एयर होस्टेस के अंडरगार्मेंट्स में छिपा कर रखे गए एक करोड़ का सोना उनके हाथ लगा। पूछताछ के बाद उस एयर होस्टेस ने स्वीकार किया कि उसे इस गोल्ड तस्करी के एवज में 60 हजार दिए जाने का लालच दिया गया था।
आरोपी एयर होस्टेस दुबई से यहां पहुंची थी। उसके बैग से करीब 4 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है। बाजार में इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। एयर होस्टेस ने सोने को बैग के अंदर अंडरगार्मेंट्स के बीच छिपा रखा था।

60 हजार रुपये देने का था वादा

अधिकारियों के मुताबिक बैग की तलाशी के दौरान अंडरगार्मेंट्स के अंदर सोना छिपा हुआ मिला। इसके बाद अधिकारियों ने एयर होस्टेस को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे इस काम के लिए दुबई में एक व्यक्ति ने 60 हजार रुपये देने का वादा किया था।

See also  Winter Special: घर पर बनाए आसानी से गर्मागर्म गाजर की खीर

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।