TRPDESK@ ADITYA TRIPATHI: ­ कोरोना वायरस सबसे ज्यादा कहर इटली (Italy) पर टूटा है. वहां अभी तक इससे 5 हज़ार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. इसी बीच फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि शवों को देखकर इटली के राष्ट्रपति की आंखों में आंसू आ गए. यह तस्वीर कई जगह शेयर हो रही है और यह भी कहा जा रहा है कि इटली में कोरोना वायरस को फैलने से रोक नहीं पाने की वजह से इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कॉन्टे (Italy PM Giuseppe Conte) रोने लगे. हम आपको बता दें कि तस्वीर में इटली के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति नहीं बल्कि ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो (Brazil President Jair Bolsonaro) हैं और न ही इटली के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति कैमरे के सामने रोएं हैं

ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो की तस्वीर शेयर कर अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा गया- ” इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कॉन्टे- हमने नियंत्रण खो दिया. हमने शारीरिक और मानसिक तौर पर माहमारी को खत्म कर दिया है. समझ नहीं आ रहा कि इससे ज्यादा हम क्या कर सकते हैं. यहां तो हम अब कुछ नहीं कर सकते, अब सब भगवान के हाथ में है’.” कुछ व्हाट्सएप पोस्ट में कहा जा रहा है कि इटली ने कोरोना वायरस को गंभीरता से नहीं लिया और उनके राष्ट्रपति प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोने लगे.

See also  Pashupati Paras: कैबिनेट मंत्री पशुपति पारस का इस्तीफा मंजूर, रिजिजू को मिला उनका प्रभार

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।