भोपाल। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। वे मध्‍य प्रदेश के 32 वें मुख्‍यमंत्री बने हैं। उमा भारती और पूर्व सीएम कमल नाथ भी कार्यक्रम में पहुंचे थे। ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने ट्वीट कर शिवराज को बधाई दी। वहीं शपथ के तुरंत बाद शिवराज अधिकारियों की बैठक लेने पहुंच गए। इसमें कोरोना से बचाव के लिए प्रबंधों की समीक्षा की जाएगी।


बता दें कि कोरोना संक्रमण की वजह से राजभवन में हुए शपथ समारोह में मीडिया को प्रवेश नहीं दिया गया। शिवराज और अन्‍य नेता यहां विधायकों के साथ पहुंचे। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए सीमित लोगों को ही कार्यक्रम में शामिल किया गया। शपथ के बाद शिवराज ने कोरोना का जिक्र करते हुए कहा कि मैं सबको नमस्‍कार कहते हुए आभार प्रकट कर रहा हूं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।