रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए बड़े हमले नक्सली हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस हमले में 17 जवान शहीद हो गये हैं। 24 घंटे तक नक्सलियों की मांद में इन जवानों का शव पड़ा रहा। अगले दिन सर्चिंग पर गये 500 जवानों ने शवों को जंगल से बाहर निकाला। हमले में शहीद हुए जवानों को राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजिल दी है।

राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है…

वहीं सांसद राहुल गांधी ने भी हमले पर दुख जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुई नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षा बल के 17 जवानों के शहीद और 14 जवानों के घायल होने की खबर से आहत हूं। शहीदों के परिवार के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।