दंतेवाड़ा। सूरज की पहली किरण के साथ हुआ काले साये का खात्मा और उदियमान हुआ एक नया सवेरा, जहाँ ना कोई डर है ना कोई का भय। 26 जनवरी को दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के पोटाली गांव में आज़ादी के बाद पहली बार शान से तिरंगा लहराया।

तिरंगा के आकाश में छाते ही सालों से चले आ रहे लाल झंडे का खौफ भी समाप्त हुआ। आपको बता दें कि जिले के कलेक्टर, एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी अल सुबह पोटाली पहुंच कर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गयी।

हर्ष फायर से आकाश गुंजायमान हुआ। सही मायनों में आज यहाँ की धरती ने गनतंत्र को त्याग गणतंत्र हासिल किया और ये सपना जिला प्रशासन और जिला पुलिस के हौसलों से पूरा हुआ है।

गौरतलब है कि दंतेवाड़ा कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव, जिला पंचायत सीईओ एस आलोक, सयुंक्त कलेक्टर अभिषेक अग्रवाल, एसडीएम लिंगराज सिदार, डीएसपी देवांश सिंह राठौर, डीएसपी दिनेश्वरी नन्द तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति में पोटाली में ध्वजारोहण किया गया।

ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों ने जवानों संग लंबी बातचीत कर उनका हौसलाअफजाई की। आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज होने के साथ लोगों के मन में यह विचार घर कर गया कि अब वो दिन दूर नहीं जब पूरा बस्तर सुकून की सांसे ले पायेगा और शान से कहेगा भारत माता की जय, गणतंत्र दिवस अमर रहे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।