टीआरपी न्यूज। कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए किए गए देशव्यापी लॉकडाउन में यूं तो बैंक खुले हैं, लेकिन अगले महीने यानी मई में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे। ऐसे में एक तो लॉकडाउन और ऊपर से बैंक भी बंद रहेंगे तो आपके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। इससे बेहतर होगा कि बैंकों से जुड़ा काम आप पहले ही निपटा लें, ताकि बाद में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

1 मई को मजदूर दिवस है, जिसके कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। 3 मई को रविवार है, 7 मई को बुद्ध पूर्णिमा है, आठ मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है, 9 मई को दूसरा शनिवार है, 10 मई को रविवार है, 17 मई को भी रविवार है, जिसके कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, 21 मई को शब-ए-कादर है, 22 मई को जुम्मत-उल-विदा है, 23 मई को चौथा शनिवार है, 24 मई को रविवार है, 25 मई को ईद है, जबकि 31 मई को रविवार का अवकाश है।

See also  ब्रेकिंग: दंतेवाड़ा बैलाडीला मुख्य मार्ग पर नक्सलियों के बैनर

तारीख और बैंक बंद रहने का कारण

1 मई मजदूर दिवस
3 मई रविवार
7 मई बुद्ध पूर्णिमा
8 मई कोलकाता रवींद्र नाथ टैगोर जयंती
9 मई दूसरा शनिवार
10 मई रविवार
17 मई रविवार
21 मई जम्मू, श्रीनगर शब-ए-कादर
22 मई जम्मू, श्रीनगर जुम्मत-उल-विदा
23 मई चौथा शनिवार
24 मई रविवार
25 मई ईद-उल-फित्र
31 मई रविवार

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।