टीआरपी डेस्क। अगर सबकुछ ठीक रहा तो बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ( Aamir Khan ) छत्तीसगढ़ सरकार के ब्रांड एंबेसडर ( Aamir Khan Brand Ambassador of Chhattisgarh ) बन सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव उन्हें भेजा गया है।

सरकार ने आमिर को यह ऑफर राज्य में धान उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किया है। हाल ही में सरकार के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने उनसे मुलाकात भी की थी। ऐसे में संभावना है कि आमिर खान मार्च तक छत्तीसगढ़ के ब्रांड एंबेसडर ( Brand Ambassador of Chhattisgarh ) हो सकते हैं।

यह गुजरात टूरिज्म का समर्थन कर रहे मेगास्टार अमिताभ बच्चन की भांति होगा जब आमिर खान छत्तीसगढ़ राज्य में कृषि व पर्यटन को बढ़ावा देते नजर आएंगे। राज्य के लोगों का मुख्य रोजगार कृषि है। बॉलीवुड अभिनेता ( Bollywood Actor Aamir Khan ) के साथ सरकार द्वारा चर्चा जारी है। बॉलीवुड एक्टर जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय ले लेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।