रायपुर। सोमवार से पूरा देश खुल रहा है। केंद्र ने अपनी गाइडलाइन में मंदिर से लेकर रेस्टोरेंट तक और होटल से लेकर शापिंग मॉल तक खोलने की इजाजत दे दी है, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सख्ती को बरकरार रखने का फैसला लिया है। राज्य में शॉपिंग मॉल अभी नहीं खुलेंगे, राज्य सरकार ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।


छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के लिए नियंत्रण के लिए घोषित किए गए लाॅकडाउन में 8 जून से कंटेंनमेंट जोन को छोड़कर सार्वजनिक पार्कों, शहर के बाहर क्लबों, धार्मिक एवं पूजा स्थलों को खोलने की अनुमति जारी की गई है। इसी प्रकार होटल रेस्टोरेंट को कुछ बंदिशों के साथ अनुमति दी गई है।


इनमें रियायत


सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार सार्वजनिक पार्क और उद्यान 8 जून से खुल सकेंगे। इसके साथ ही स्पोर्टिंग काम्पलेक्स एवं स्टेडियम में केवल बाहरी खेल गतिविधियां की जा सकेंगी। क्लबों में केवल बाहरी गतिविधियां संचालित होंगी। इसी प्रकार भारत सरकार द्वारा जारी एसओपी के अनुसार धार्मिक एवं पूजा स्थल संचालित करने की अनुमति होगी।

See also  छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड के परिणाम जारी, टीआरपी की इस लिंक पर क्लिक​ कर देखें रिजल्ट

रेन्टोरेंट के लिए केवल टेक अवे की अुनमति पूर्वानुसार रहेगी। होटल संचालन के लिए अनुमति केवल पूर्वानुसार निर्धारित उपयोग के लिए भारत सरकार द्वारा जारी एसओपी के अनुसार होगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि पूर्व में अप्रभावित क्षेत्र के कन्टेंनमंेट जोन घोषित होने की स्थिति में शासन द्वारा केवल अत्यावश्यक सेवाओं की अनुमति दी जाएगी तथा इस संबंध में जारी अन्य आदेश पूर्वानुसार प्रभावी होंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।