टीआरपी न्यूज/नई दिल्ली/रायपुर। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित ज्यादातर राज्य जुलाई में स्कूलों को खोलने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि ऐसा संभव नहीं है। ज्यादातर राज्यों में स्कूलों को क्वारैंटाइन सेंटर बनाया गया है।

काेरोना संक्रमण और संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन्हें खाली करना संभव नहीं है। वहीं कई राज्याें को केंद्र की गाइडलाइन का भी इंतजार है। दो दिन बाद राज्यों से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की जाएगी। हालांकि अंतिम निर्णय पैरेंट्स से पूछने के बाद ही लिया जाएगा। फिलहाल ऑनलाइन और डिस्टेंस एजुकेशन पर ज्यादा जोर है।


छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई से स्कूल खोले जाने के सवाल पर शिक्षामंत्री प्रेस साय सिंह का कहना है कि 30 जून तक तो लॉकडाउन है, इसके बाद दिशा-निर्देश तय होंगे। ऐसे में 1 तारीख से स्कूल शुरू हो जाएं यह संभव नहीं है। इसमें अभी वक्त लगेगा।

स्कूल खोलने को लेकर तैयारी करनी होगी। सभी स्कूल को साफ किया जाएगा। ऐसे बहुत से स्कूल हैं, जिन्हें वर्तमान में क्वारैंटाइन सेंटर बनाया गया है। उन्हें खाली किया जाएगा, स्कूल भी सैनिटाइज होंगे। केंद्र सरकार की गाइड लाइन का भी इंतजार है।

See also  CG Election 2023: जशपुर विधानसभा चुनाव में बीजेपी से रायमुनि भगत और कांग्रेस से विनय कुमार भगत के बीच होगी जंग

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।