टीआरपी सरोकारः एक घंटे के अंदर ही पुलिस की गिरफ्त में आए मनचले युवक... देखें वीडियो

रायपुर। आज शुक्रवार को एक पाठक ने टीआरपी की टीम के साथ एक वीडियो शेयर किया। जिसमें दो मनचले युवक एक युवती को छेड़ते नजर आ रहे थे। टीआरपी ने मामले की गंभीरता को देखते व अपनी जिम्मेदारी समझते हुए तत्काल इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया।

यह वीडियो शहर महिलाओं की सुरक्षा के लेकर सवाल खड़े कर रहा था। जिसमें साफ दिखाई दे रहा था कि किस तरह दो युवक स्कूटी से राह चलती युवती को परेशान कर रहे थे। वह भी उस क्षेत्र में जहां शहर के गणमान्य रहा करते हैं। यह वीडियो घटना विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास के सामने का है। वीडियो शेयर करते ही ट्विटर पर तेजी से वायरल हुआ। लोगों ने शहर की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठाए।

 

वीडियो शेयर करने के एक घंटे के अंदर ही रायपुर पुलिस हरकत में आई और वीडियो में छेड़-छाड़ कर रहे युवको को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके वाहन को भी जप्त कर लिया गया है। टीआरपी अपने पाठकों से निवेदन करता है कि वह महिला सुरक्षा से संबंधित समस्या हमारे या प्रशासन के साथ अवश्यक साझा करे। हम हमारी जिम्मेदारी निभाते हुए जन सरोकार के मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

See also  जानें कौन हैं डॉ. महंत रामसुंदर दास जो रायपुर दक्षिण विधानसभा से बृजमोहन को चुनावी पटखनी देने को हैं तैयार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।