18 घंटों से लापता है ढाई साल का मासूम मुस्तफा, नाले में बहा या हुआ अपहरण... पुलिस कर रही है जांच

रायपुर। शहर के चौरसिया कॉलोनी से ढाई साल का बच्चा मुस्तफा 18 घंटों से लापता है। बच्चे के अचानक गायब हो जाने की सूचना ने पुलिस को भी सकते में डाल दिया है। बुधवार से अबतक बच्चे का कोई सुरागन नहीं मिल सका है।

बच्चे के घर के पास ही एक नाला बहता है पुलिस आशंका जता रही है कि बच्चा खेलते वक्त नाले में बह गया होगा। मिली जानकारी के अनुसार कल रात करीब 9 बजे बच्चे की मां जीनत किचन का कुछ जरूरी सामान लेने के लिए पड़ोस की दुकान में गई।

घर का दरवाजा खुला रह गया था जिसके चलते ढाई साल का मुस्तफा भी उसके पीछे बाहर आ गया था। घर वालों को शक है कि मकान के ठीक सामने बहने वाले नाले में उनका बच्चा न गिर गया हो, क्योंकि बच्चे को कहीं जाते या किसी को उसे ले जाते किसी ने नहीं देखा।

सभी ने रात से लेकर गुरुवार दोपहर तक मुहल्ले में लगे CCTV फुटेज देखी और करीब 4 से 5 किमी के दायरे में नाले में भी तलाश की मगर बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। फुटेज में कोई भी व्यक्ति बच्चे को ले जाता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को दिन भर बारिश की वजह से नाले में बहाव तेज था। ऐसे में आशंका और बढ़ गई है कि बच्चा नाले के तेज बहाव में ही न बह गया हो। हालांकि पुलिस को अभी तक बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर….

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।