ग्राम लाटमेटा
राजनांदगांव का ग्राम लाटमेटा बना शत प्रतिशत टीकाकृत ग्राम
राजनांदगांव। छुरिया विकासखंड के ग्राम लाटमेटा नवाटोला एवं घुपसाल में कोरोना को हराने के लिए ग्रामवासियों ने ऐसी जागरूकता दिखाई कि ग्राम लाटमेटा नवाटोला में शत प्रतिशत टीकाकरण हुआ, वहीं ग्राम पंचायत घुपसाल ने भी प्रेरित होकर टीकाकरण की दिशा में कदम आगे बढ़ाए हैं।

ऐसे सफल हुआ टीकाकरण

ग्राम लाटमेटा नवाटोला के नवयुवक व पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा घर-घर जाकर, टीकाकरण के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया। टीकाकरण की भ्रांतियों को दूर कर लोगों में कोरोना संक्रमण के विरुद्ध टीकाकरण अभियान का महत्व समझाया गया। ग्राम लाटमेटा नवाटोला में पूरे ग्रामवासियों द्वारा एक बैठक रख कर सब के लिए अनिवार्य टीकाकरण का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इस तरह ग्राम लाटमेटा नवाटोला में पहला व दूसरा डोज का लगभग शत प्रतिशत टीकाकरण किया गया।

यह भी पढ़ें:  कोरोना काल में गिरा शिक्षा स्तर : घर में उत्तर लिखने के बाद भी परीक्षा में फेल हो गए रविवि के स्टूडेंट्स!

See also  Breaking : राज्य प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें आदेश

घुपसाल भी जल्द होगा शत प्रतिशत टीकाकृत ग्राम

आश्रित ग्राम लाटमेटा नवाटोला से प्रेरणा लेकर ग्राम पंचायत मुख्यालय घुपसाल में भी टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है, जहाँ पर पहला डोज टीका लग चुका है और इस जुलाई माह के अंत तक दूसरा डोज टीकाकरण भी हो जाएगा और इसके बाद ग्राम पंचायत घुपसाल भी शत प्रतिशत टीकाकरण युक्त ग्राम पंचायत बन जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।