विराट-अनुष्का ने शेयर की बेटी के साथ पहली तस्वीर, बताया नाम
image source : google

बॉलीवुड डेस्क। आखिरकार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने फैंस का इंतज़ार खत्म कर दिया। हाल ही में दोनों ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस तस्वीर को पोस्ट करते ही पांच मिनट के अंदर लाखों से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। तस्वीर में विराट और अनुष्का अपनी बेटी को निहारते दिखाई दे रहे है। साथ ही अनुष्का ने फैंस को बेटी का नाम भी बताया। विरूष्का ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है।

कैप्शन में लिखा अनुष्का ने अपना इमोशन

बेटी की पहली तस्वीर को यादगार बनाने के लिए अनुष्का शर्मा ने बेहद खास कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, “हम एक साथ प्यार और कृतज्ञता के साथ थे लेकिन इस छोटी सी, वामिका ने इसे बिल्कुल नए स्तर पर ला दिया है। आंसू, हंसी, चिंता, आनंद- यह सभी वो इमोशन है जिन्हें हमने एक साथ पल भर में जिया। आप सभी का प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया।”

https://twitter.com/AnushkaSharma/status/1356115296549883906

वामिका का मतलब है खास

विरूष्का ने बेटी वामिका का नाम विराट और अनुष्का के नाम को मिलाकर रखा है। इस नाम में विराट का ‘व’ और अनुष्का का ‘का’ शामिल किया गया है। इस नाम का मतलब होता है देवी दुर्गा।

वामिका को रखेंगे सोशल मीडिया से दूर

बता दें, प्रेग्नेंसी के दौरान अनुष्का ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने और विराट ने बच्चे को सोशल मीडिया से दूर रखने का फैसला लिया है। हमने इस बारे में बहुत सोचा। हम अपने बच्चे को लोगों को बढ़ता हुआ नहीं दिखाना चाहते हैं। हम अपने बच्चे को सोशल मीडिया पर उलझाना नहीं चाहते। यह आगे चलकर बच्चे का फैसला होगा। यह थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन हम यह फॉलो करेंगे।

साथ ही विराट कोहली ने 11 जनवरी को पापा बनने की खुशखबरी देते हुए लिखा था, ”हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और शुभकामानओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।