नई दिल्ली/रायपुर। भारतीय मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 2 और 5 अक्‍टूबर के बीच भारी बारिश का पूर्वानुमान Weather Forecast जताया है। बता दें कि मानसून देश भर से विदा हो रहा है, लेकिन जाते-जाते भी कुछ राज्‍यों में अभी आंधी और बारिश का क्रम देखा जा सकता है।

मध्‍य भारत और उत्‍तर भारत में इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है। उमस के कारण भी लोग बेहाल हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग IMD ने अनुमान जताते हुए कहा है कि कुछ राज्‍यों में अभी मूसलाधार बारिश के आसार हैं। कई राज्‍य ऐसे हैं जहां हल्‍की बारिश का दौर देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़,झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बारिश हो सकती है।

वहीं नागालैंड, असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने के साथ मध्यम गरज के साथ छीेंटे पड़ सकते हैं। असम और मेघालय और त्रिपुरा में काफी भारी वर्षा के साथ काफी व्यापक वर्षा की संभावना है।

See also  अस्पताल में 4 दिन बिताने के बाद व्हाइट हाउस लौटे डोनाल्ड ट्रंप, बोले- कोरोना से डरने की जरूरत नहीं

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News  केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।एकहीक्लिकमेंपढ़ेंThe Rural Press कीसारीखबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।