टीआरपी न्यूज़। Whatsapp Pay : इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (WhatsApp) के यूजर्स अब भारत में मनी ट्रांसफर आसानी से कर सकेंगे। वॉट्सऐप के जरिए आप किसी दूसरे वॉट्सऐप यूजर्स को या यूपीआई आईडी (UPI ID) में पैसा भेज सकते हैं। दरअसल, यूपीआई पेमेंट सर्विस लॉन्च करने के लिए वॉट्सऐप को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से मंजूरी मिल गई है।

फेज वाइज होगा विस्तार

वॉट्सऐप काफी समय से यूपीआई सिस्टम का परीक्षण कर रहा था लेकिन प्राइवेसी का मामला अटका हुआ था। एनपीसीआई ने गुरुवार को वॉट्सऐप पे को लाइव करने की अनुमति फेज वाइज दी है। फिलहाल 20 लाख यूजर्स ही इस सर्विस का लाभ उठा पाएंगे।

200 मिलियन से ज्यादा यूजर्स

फिलहाल भारत में वाॅट्सऐप के 200 मिलियन से भी ज्यादा यूजर्स हैं। माना जा रहा है कि वॉट्सऐप पे के लॉन्च होने से यूपीआई पेमेंट मार्केट में फोन पे, पेटीएम, गूगल पे आदि को कड़ी टक्कर मिलेगी।

See also  Global Innovation Index 2020 में भारत की लंबी छलांग, पहली बार टॉप 50 में पहुंचा

क्या है यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस/UPI

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस या यूपीआई (Unified Payments Interface) एक रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है, जो मोबाइल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बैंक अकाउंट में पैसे तुरंत ट्रांसफर कर सकता है। यूपीआई के माध्यम से आप एक बैंक अकाउंट को कई यूपीआई ऐप से लिंक कर सकते हैं। वहीं, अनेक बैंक अकाउंट को एक यूपीआई ऐप के जरिए संचालित कर सकते हैं।

अक्‍टूबर में हुए 200 करोड़ के UPI ट्रांजैक्शन

गौरतलब है कि कोरोना संकट के बीच लोगों ने घर बैठे-बैठे नया रिकॉर्ड बना डाला है। दरअसल, अक्‍टूबर 2020 के दौरान देशभर में यूपीआई बेस्ड लेनदेन के मामले में देश ने एक महीने में 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।