टीआरपी डेस्क। देश में कोरोना के मामलों ( Corona Cases in India ) में एक बार फिर से तेजी आनी शुरू हो गई है। एक्टिव केस ( Corona Active Cases in India ) के मामले अब 2-3 राज्यों में नहीं, बल्कि एक साथ 15 राज्यों में बढ़ने लगे हैं। सबसे बुरी हालत दिल्ली की है।

यहां पिछले 15 दिनों में 11 बार एक्टिव केस ( Corona Active Cases in India )बढ़े हैं। एक्टिव केसों की संख्या हर दिन 1 हजार से 1400 तक बढ़ी है। पिछले 24 घंटे में केरल में सबसे ज्यादा 6820 नए केस आए। दिल्ली दूसरे नंबर पर रहा, वहां 6715 मामले आए

इसके अलावा उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, अंडमान निकोबार, मिजोरम, दादर एंड नगर हवेली, लद्दाख, मेघालय, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा और पंजाब में भी एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में इन राज्यों में 4 हजार से ज्यादा मामले बढ़े हैं।

हालांकि, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां एक्टिव केस ( Corona Active Cases ) अब कम हो रहे हैं। अकेले महाराष्ट्र में 6339 एक्टिव मरीज कम हुए है।

See also  कोरोना के अधिकतर मामलों में संक्रमण के स्रोत का पता नहीं, स्वास्थ्य मंत्री बोले यह कम्यूनिटी स्प्रेड

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।