…जब बीच बरात में दूल्हे को लेकर भागी घोड़ी
…जब बीच बरात में दूल्हे को लेकर भागी घोड़ी

अहमदाबाद। उत्तरी गुजरात के पाटण दिले के रोडा गांव में एक बरात में घोड़ी से करतब करनावा बरातियों और दूल्हे के लिए भारी पड़ गया। चढ़ती बरात में से घोड़ी दूल्हे को लेकर भाग गई। जानकारी के अनुसार घोड़ी से चारपाई पर करतब कराए जा रहे थे, जब वह बिदक गई।

बिदकी घोड़ी बेकाबू हो गई और दूल्हे को लेकर वहां से भाग गई। घोड़ी मास्टर समेत बरातियों और घरातियों ने घोड़ी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। हालांकि, कुछ दूरी पर दूल्हा मिल गया। यह गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।