रायपुर। प्रदेश कांग्रेस (Chhattisgarh Congress) द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह (Dr Raman Singh) और अजीत जोगी (Ajit Jogi) का पुतला प्रदेश भर में जलाया गया। इस बीच अजीत जोगी का एक ऐसा पुतला सोशल मीडिया (Social Media) में वायरल हो रहा है  जिसे देख हर किसी के जहन में बस एक ही ख्याल आ रहा है कि वर्तमान समय में राजनीति का स्तर कितना गिर चुका है। जी हां आप भी यदि इस पुतले को देखेंगे तो आपके मन में भी यही ख्याल आएगा।

प्रदेश कांग्रेस (Congress) पार्टी द्वारा कांकेर में बनाए गए पुतले में अजीत जोगी को व्हील चेयर में बैठा दिखाया गया और उसी पुतले को व्हील चेयर समेत ही जला दिया गया। अब यह तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

दरअसल नान घोटाले और अंतागढ़ फिक्सिंग (Antagarh Tape Scam) में अजीत जोगी और डॉ रमन सिंह का नाम आने के बाद कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या बताते हुए प्रदेश में दोनों नेताओं का पुतला जलाया। इतना ही नहीं इस दौरान मंतूराम पवार (Manturam Pawar) और अजीत जोगी ऑडियो बजाया। जिसमें जोगी से मंतूराम अपने नाम वापस लेने के बदले लालबत्ती और बंगला आदि की मांग करते सुनाई दे रहे हैं।

See also  धमतरी के युवक के आत्मदाह प्रयास का मामला: पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर राज्य सरकार पर साधा निशाना, इधर मंत्री टीएस सिंहदेव ने दुख जताकर की ये अपील

कांकेर (Kanker) में बनाए गए व्हील चेयर पर बैठए अजीत जोगी के पुतले को राजनीतिक जानकारों ने गरिमाहीन बताया। आपको बता दें कि वर्ष 2004 में एक दुर्घटना के बाद से ही अजीत जोगी व्हील चेयर पर हैं। इसके बावजूद वो प्रदेश राजनीति में सक्रिय हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।