कहां होंगे IPL 2021 के बाकी मैच? सामने आ रहे हैं तीन देशों के नाम

खेल डेस्क। IPL 2021 के सस्पेंड होने के बाद इसके बाकी बचे मैचों के आयोजन को लेकर चर्चा हो रही है। कोरोना वायरस के मामलों के चलते आईपीएल का 14वां सीजन 29 मैचों के बाद ही रोकना पड़ा था। इसके बाद BCCI ने कहा कि यह सीजन रद्द नहीं हुआ है बल्कि आगे जब भी समय होगा तब जहां पर टूर्नामेंट रुका है वहीं से इसे शुरू किया जाएगा।

इन सब के बीच सवाल यह है कि IPL 2021 के बाकी बचे 31 मैच कब और कहां होंगे। एक संभावना सितंबर महीने की है, लेकिन अभी कुछ तय नहीं है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि बाकी का हिस्सा जब भी आयोजित होगा तो वह भारत में नहीं होगा। इसके बजाए वह दूसरे किसी देश में कराया जाएगा। साथ ही बीसीसीआई के पास टूर्नामेंट पूरा कराने के लिए टी20 वर्ल्ड कप से पहले सितंबर-अक्टूबर महीने का ही ऑप्शन है। इस समय कोई बड़ी सीरीज या टूर्नामेंट नहीं है।

See also  IPL 2021 : आज कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोहली और मॉर्गन के बीच होगी कड़ी परीक्षा

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कोरोना वायरस के चलते जिस तरह के हालात हैं उसे देखते हुए विदेशी खिलाड़ी यहां पर नहीं आएंगे। ऐसे में विदेशी खिलाड़ियों के बिना टूर्नामेंट की ग्लोबल अपील खत्म हो जाएगी। बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया ने लिखा है, यह विदेश में ही होगा। टूर्नामेंट के बाकी हिस्से के आयोजन के लिए बीसीसीआई के सामने तीन सुझाव आए हैं। इसके तहत टूर्नामेंट को फिर से यूएई ले जाया जा सकता है। आईपीएल 2020 का आयोजन भी यहां पर कराया गया था और तब कोई दिक्कत नहीं हुई थी।

यूएई में मौसम का है सिरदर्द

भारत का इंग्लैंड दौरा 14 सितंबर से पूरा होगा। इसके बाद खिलाड़ी इंग्लैंड से सीधे यूएई आ सकते हैं। एक सप्ताह के क्वारंटीन के बाद टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले बाकी बचे 31 मैच पूरे हो सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 22 अक्टूबर से होना प्रस्तावित है। हालांकि यहां पर एक समस्या यह है कि यूएई में सितंबर का महीना काफी गर्म होता है। अक्टूबर के महीने के बाद यहां पर तापमान में गिरावट आनी शुरू होती है।

See also  पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा के भाई ने की खुदकुशी, अपनी कार में खुद को मारी गोली

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भी हैं दावेदार

यूएई के अलावा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के नाम भी चल रहे हैं। भारतीय टीम वैसे भी टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड में ही होगी तो उसके और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को कहीं जाना भी नहीं होगा। साथ ही वहां का मौसम भी ठीक रहता है। दूसरे देशों के प्लेयर भी आसानी से इंग्लैंड जा सकते हैं। रही बात ऑस्ट्रेलिया की तो यहां की संभावना तब ज्यादा होगी जब टी20 वर्ल्ड कप भी यहीं पर करा लिया जाए। इससे बहुत से खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया पहले ही पहुंच जाएंगे और भारत के हिसाब से टीवी प्रसारण में भी दिक्कत नहीं रहेगी लेकिन यहां पर सरकार से परमिशन की जरूरत होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।