WHO ने कोरोना के नए वेरियंट को लेकर दी चेतावनी, कहा- नए वायरस पर वैक्सीन है कम असरदार

टीआरपी डेस्क। कोरोना की दूसरी लहर का असर अब कम हो रहा है। मगर 6 से 8 हफ्तों में इसकी तीसरी लहर आने की आशंका भी जताई जा रही है। ऐसे में वायरस के बदलते स्वरूप ने चिंता बढ़ा दी है। वायरस के डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) के बाद अब इसके नए वेरिएंट ने चिंता और भी बढ़ा दी है।

इस नए वेरियंट को ‘डेल्‍टा प्‍लस’ (Delta Plus Variant) या ‘AY.1 Variant’ नाम दिया गया है। WHO ने कोरोना के इस नए वेरियंट को लेकर चेतावनी जारी की है। WHO का कहना है कि भारत में मिले कोरोना के नए वेरियंट ‘डेल्‍टा प्‍लस’ पर वैक्सीन भी कम असरदार है।

यह भी पढ़ें

सख्ती पर विचार: टीका नहीं तो राशन नहीं, जल्द जारी हो सकती है गाइडलाइन, जानिए रायपुर नगर निगम की बैठक के अहम फैसले

WHO ने कहा कि चूंकि इस वायरस का कई बार म्यूटेशन हो चुका है, यानी कोरोना वायरस कई बार अपना रूप बदल चुका है। ऐसे में वायरस ने अब जो रूप धारण किया है, वो काफी खतरनाक हो सकता है। साथ ही वैक्सीन भी उस पर कम असरदार हो सकती है।

यह भी पढ़ें

पूरी तरह से वैक्सीनेट लोगों को Canada आने पर क्वारंटीन में रहने की भी जरूरत नहीं, पीएम ट्रूडो का ऐलान

हालांकि, WHO ने ये भी कहा कि कोरोना की वैक्सीन बीमारी को गंभीर होने से जरूर बचा सकती है, लेकिन इस नए वेरियंट से फैलने वाले संक्रमण को रोकने में ज्यादा कारगर नहीं है। डेल्टा के बाद आने वाला डेल्टा+ वेरियंट काफी ज्यादा संक्रामक है और इसके कहर से बचने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लेना बेहद जरूरी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।