Rohit Sharma Century Ind vs Wi: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने विशाखापट्टनम

के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक ठोका है। तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार

शतक ठोककर रोहित शर्मा ने एक इतिहास रच दिया है। रोहित शर्मा एक साल में बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे

ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक ठोकने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

 

दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 107 गेंदों में 11 चौके और

2 छक्कों की मदद से अपना 28वां वनडे इंटरनेशनल शतक पूरा किया। वहीं, साल 2019 में रोहित शर्मा

के बल्ले से वनडे मैच में ये सातवां शतक निकला है। इसके अलावा रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर टेस्ट क्रिकेट

में तीन शतक जड़े हैं, जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है। इस तरह रोहित शर्मा के इस साल 10

अंतरराष्ट्रीय शतक हो गए हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  India corona virus updates : पिछले 24 घंटे में 44,059 नए मामले, 511 की मौत

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।