भोपाल। उम्‍मीदों के अनुसार शिवराज सिंह चौहान ही भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता चुने गए हैं। शिवराज आज ही मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक विनय सहस्‍त्रबुद्धे और अरुण सिंह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से जुड़े। पर्यवेक्षकों ने इस निर्णय पर मुहर लगाई और बताया कि अब पार्टी राज्‍यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा करेगी। पहली बार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्‍मति से यह चुनाव किया गया।


इससे पहले कोरोना संकट के मद्देनजर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने शिवराज सिंह चौहान को ही भाजपा विधायक दल का नेता बनाए जाने को हरी झंडी दिखा दी । इसके बाद औपचारिकता पूरी की गई। गोपाल भार्गव ने शिवराज के नाम का प्रस्‍ताव रखा। इसके बाद अन्‍य नेताओं ने इसका अनुमोदन किया। सभी ने शिवराज के नाम पर सहमति जताई।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  क्या स्वामी आत्मानंद स्कूलों से उठ गया है जनता का भरोसा? नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी का बड़ा दावा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।