CG News Ticket booking for India-New Zealand ODI match starts at Nava Raipur Stadium, book like this
CG News Ticket booking for India-New Zealand ODI match starts at Nava Raipur Stadium, book like this

रायपुर। CG News: Ind vs NZ ODI: नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम स्थापना के 12 वर्ष बाद पहली बार 21 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेले जाएंगे। भारत-न्यूजीलैंड डे-नाइट वनडे मैच के लिए आनलाइन टिकट बुधवार शाम चार बजे से पेटीएम पर मिलने शुरू हो चुके हैं।

गोल्ड पास वालों की कुर्सियों पर कुशन लगाए गए

CG News: भारत-न्यूजीलैंड डे-नाइट वनडे मैच के लिए स्टेडियम में 7,500 कुर्सियां बदली जा रही हैं। साथ ही गोल्ड पास वालों की कुर्सियों पर कुशन लगाए जा रहे हैं। 19 जनवरी को दोनों टीमें रायपुर पहुंचेंगी। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों टीमों के ठहरने की व्यवस्था होटल मैरियट में की गई है। मैच में देसी और विदेशी दर्शक आएंगे, जिनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। 1,500 सीट रिजर्व रखी गई है।छात्रों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सीट दी जाएगी।

14 से यहां मिलेगी आफलाइन टिकट

See also  काम की खबर: बजट के पहले ही आज रात से लागू हो जाएंगे ये बदलाव

CG News: मैच के लिए 14 से आरडीसीए ग्राउंड तेलीबांधा से आफलाइन टिकट की बिक्री शुरु होगा। बता दें कि 65 हजार दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम में सुरक्षा के लिए 1,500 जवान तैनात रहेंगे। वहीं सुरक्षा के लिए 500 ग्राउंड मैन और बाउंसर मौजूद रहेंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।