दिल्ली.भारत में लगे लॉक डाउन के कारण भारतीय रेलवे को हर दिन घाटा हो रहा है। इस घाटे की भरपाई करने के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। भारतीय रेलवे में सभी कर्मचारियों के वेतन और अन्य भत्तों पर कैंची चलाने का फैसला किया है।

ताज़ा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रेलवे ने कोरोनावायरस लॉक डाउन के चलते रेलवे को हो रहे घाटे की भरपाई के लिए 13 लाख कर्मचारियों के भत्ते पर रोक लगाने का फैसला किया। रेल मंत्रालय ने 13 लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन और भत्ते पर रोक लगाने की योजना बनाई है। जिसके तहत टीए डी ए सहित ओवरटाइम ड्यूटी के भत्ते को समाप्त किया जाएगा।

इसके अलावा रेल मंत्रालय ने रेलवे ड्राइवर और गार्ड को ट्रेन चलाने पर प्रति किलोमीटर के हिसाब से मिलने वाला भत्ते पर भी रोक लगाने की योजना बनाई है। इसके अलावा रेलवे पहले ही आर्थिक तंगी से गुजर रहा था जिसके चलते अब ओवरटाइम ड्यूटी के लिए मिलने वाले भत्ते में 50 फ़ीसदी की कटौती करने का फैसला किया है।

See also  Action Against Corona: राजस्थान में आज से 1 जून तक टोटल लॉकडाउन, यूपी में फेक वायरल वीडियो पर एक्शन

रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रेलवे ने 6 महीने तक इन सभी वेतन और भत्तों पर रोक लगाने की सिफारिश की है। इसके अलावा 10 फीसदी से 35 फ़ीसदी तक वेतन में कटौती करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा अन्य जो सुविधाएं मिलती हैं। उनमें 50 फ़ीसदी की कटौती की जाएगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।