टीआरपी। Gupt Navratri : हिंदू धर्म के प्रमुख पर्व, त्यौहारों में से नवरात्रि का विशेष महत्व है। नवरात्रि में शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा देवी की पूजा, अनुष्ठान की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि देवी दुर्गा के पूजन से परिवार में सुख, समृद्धि बढ़ती है और साधक पर मां की विशेष कृपा होती है। वैसे तो एक वर्ष में चार नवरात्रि पर्व मनाने का विधान है। लेकिन, इनमें से दो नवरात्रि गुप्त रूप से मनाई जाती है। मंदिरों में गुप्त रूप से माता का अनुष्ठान संपन्न होता है। गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की पूजा होती है। 10 महाविद्याओं में मां काली, तारा, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला का पूजन गुप्त रूप से किया जाता है।

दो सार्वजनिक और दो गुप्त नवरात्रि

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह और आश्विन माह की नवरात्रि धूमधाम से मनाई जाती है। मंदिरों में दर्शन, पूजन करने हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। मनोकामना जोत का प्रज्वलन किया जाता है। वहीं, माघ और आषाढ़ महीने में गुप्त रूप से नवरात्रि मनाई जाती है। गुप्त नवरात्रि में मंदिरों में श्रद्धालुओं की मनोकामना जोत प्रज्वलित नहीं की जाती। श्रद्धालु, गुप्त रूप से माता की आराधना करते हैं।

See also  विधानसभा का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल अनुसूइया उइके का अभिभाषण पर सत्ता पक्ष ने मेज थपथपाकर किया स्वागत

19 जनवरी से गुप्त नवरात्रि

हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2026 में गुप्त नवरात्रि 19 जनवरी से शुरू होकर 27 जनवरी तक चलेगी। खास बात यह है कि गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ सर्वार्थसिद्धि योग से हो रहा है और समापन भी 27 जनवरी को सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग के संयोग के साथ होगा।

शुक्र अस्त होने पर भी शुभ संस्कार होंगे

ऐसी मान्यता है कि शुक्र ग्रह के अस्त होने पर शुभ संस्कार नहीं किए जाते। लेकिन नवरात्रि के नौ दिनों में शुक्र अस्त होने पर भी शुभ संस्कार किए जा सकेंगे।

शुभ मुहूर्त

माघ मरह की गुप्त नवरात्रि 19 जनवरी को प्रतिपदा तिथि से शुरू हो रही है। प्रतिपदा तिथि 19 जनवरी से 20 जनवरी को दोपहर 2.14 बजे तक रहेगी। उदयातिथि का महत्व होने के चलते 19 जनवरी को सुबह गुप्त नवरात्रि पर घट स्थापना, पूजन करना श्रेष्ठ रहेगा।


वज्र योग का संयोग

19 जनवरी को प्रतिपदा तिथि पर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, वज्र योग तथा मकर राशि के चंद्रमा की साक्षी में गुप्त नवरात्र का आरंभ होगा। मध्यान्ह काल में अभिजीत मुहूर्त के समय सर्वार्थसिद्धि योग का संयोग रहेगा। इस योग में साधना, आराधना करना शुभ होता है। की शुरुआत करने से यह शीघ्र फलित होती है।

See also  हरियाणा शपथ ग्रहण: ये 6 विधायक बने कैबिनेट मंत्री, पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह समेत इन्होने ली राज्यमंत्री की शपथ

तारीख शुभ योग
19 जनवरी कुमार योग, सर्वार्थ सिद्धि योग
20 जनवरी द्विपुष्कर योग, राजयोग
21 जनवरी राजयोग, रवि योग
22 जनवरी रवि योग
23 जनवरी कुमार योग, रवि योग
24 जनवरी रवि योग
25 जनवरी रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग
27 जनवरी सर्वार्थ सिद्धि योग

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।