हुबली में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भारी चूक, रोड शो में सुरक्षा घेरा तोड़ माला पहनाने पहुंच गया एक युवक

टीआरपी डेस्क। कर्नाटक के हुबली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है। हुबली में रोड शो कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गाड़ी के करीब एक युवक पहुंच गया। युवक के हाथ में एक माला थी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी कार के दरवाजे पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे।

हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने इस युवक को पीएम के पास पहुंचते ही पकड़ लिया और पीछे की ओर धकेल दिया। पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में बयान देते हुए कहा है कि यह सुरक्षा में चूक नहीं है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के हुबली में 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे।

कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, राज्यपाल थावरचंद गहलोत, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, अनुराग सिंह ठाकुर सहित अन्य नेता भी शामिल होंगे। बता दें कि यह पांच दिवसीय कार्यक्रम है जो कि 16 जनवरी तक चलेगा और उद्घाटन समारोह में 30,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

See also  राजाराम नाला कब्जा: कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने प्रशासन पर दागे सवाल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।