रेलवे बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष बनीं जया वर्मा सिन्हा, 1 अक्टूबर को होगी नियुक्ति

नई दिल्ली। बालासोर रेल हादसे से चर्चा में आई जया वर्मा सिन्हा को देश के रेलवे बोर्ड का पहला महिला अध्यक्ष और सीईओ बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। जया वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बालासोर दुर्घटना के बाद जटिल सिग्नलिंग प्रणाली के बारे में बताया था। जिसमें लगभग 300 लोग की जान गई थी।

जया वर्मा सिन्हा को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी), भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस), सदस्य (संचालन और व्यवसाय विकास), रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। जया 1 सितंबर को कार्यभार संभालेंगी और उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2024 तक होगा।

सेवानिवृत्त के दिन ही कार्यभार

जया वर्मा की 1 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाली हैं, लेकिन कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें उसी दिन फिर से नियुक्त किया जाएगा। जया रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी की जगह लेने वाली हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

See also  पटियाला में हिंसक झड़प के बाद इंटरनेट बंद, कर्फ्यू लागू, आईजी समेत 3 पुलिस अधिकारियों का तबादला

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।