रायपुर। द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल, रायपुर ने राष्ट्रीय विद्यालय बैंड प्रतियोगिता 2025–26 में तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय एवं स्कूली शिक्षा मंत्रालय के सयुक्त तत्वाधान में नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें देश के 28 राज्यों व 8 केन्द्र शासित प्रदेशों के 2100 से विद्यालयों से चयनित श्रेष्ठ 16 विद्यालयों की बैंड टीमों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल, रायपुर के कक्षा 6वीं एवं 7वीं के कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। इससे पूर्व विद्यालय की बैंड टीम ने हैदराबाद में आयोजित ज़ोनल स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया था।

राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न ज़ोन्स की श्रेष्ठ टीमों के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच, रायपुर के इन युवा कैडेट्स ने अनुशासन, समन्वय एवं संगीतात्मक उत्कृष्टता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया और तृतीय पुरस्कार अपने नाम किया। यह सफलता विद्यालय में दी जा रही सैन्य अनुशासन एवं सर्वांगीण प्रशिक्षण का सशक्त प्रमाण है।

See also  पैन और आधार कार्ड से जुड़े इस काम को जून के इस तारीख तक करना होगा पूरा, नहीं तो होगा नुकसान


प्रतियोगिता के दौरान द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल के बैंड दल ने अपनी अनुशासित ताल, सटीक वादन-शैली और अद्भुत समूह-सामंजस्य से निर्णायक मंडल और दर्शकों का मन मोह लिया। निर्णायकों ने विद्यालय के छात्रों के कदमताल, तालमेल और संगीत प्रदर्शन की विशेष प्रशंसा करते हुए उन्हें भावी कलाकारों और अनुशासित युवाओं का आदर्श बताया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बैंड की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों ने उच्च स्तर का कौशल, टीमवर्क और समर्पण प्रदर्शित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल के छात्र न केवल संगीत-कला में निपुण हैं, बल्कि सैनिक-परंपरा के अनुरूप अनुशासन और प्रतिबद्धता का अद्भुत उदाहरण भी प्रस्तुत करते हैं।

विद्यालय के संस्थापक आचार्य सुरेंद्र प्रताप सिंह ने इस उपलब्धि पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों के निरंतर परिश्रम, विद्यालय के प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का समेकित परिणाम है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी उत्साह और दृढ़ता के साथ उत्कृष्टता की राह पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।

See also  कलेक्टर कर सकेंगे चिकित्सक एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की अस्थाई संविदा नियुक्ति,सरकार ने दिया कलेक्टरों को बड़ा अधिकार…

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।