पानी के साथ आग निकलते हुए कभी देखा है..? हैरान रह जायेंगे आप... देखिये VIDEO
पानी के साथ आग निकलते हुए कभी देखा है..? हैरान रह जायेंगे आप... देखिये VIDEO

लखनऊ। उत्तर के मिर्जापुर में खेतों की सिंचाई के लिए कराए गए बोरवेल से पानी के साथ आग भी निकल रही है। सभी इस वाकये को देखकर हैरान हैं। माना जा रहा है कि पानी के साथ कोई गैस भी जमीन के नीचे से निकल रही है। उसके कारण ही यह आग जल रही है। पानी के साथ आग निकलने का यह वीडियो खूब शेयर भी हो रहा है।

माचिस की तीली जलाई और…

मामला मिर्जापुर में चुनार थाना क्षेत्र के रामपुर सक्तेशगढ़ गांव का है। यहां वीरेंद्र पाल ने सिंचाई के लिए सीवान में स्थित अपने खेत में तीन साल पहले बोरिंग कराई थी। कुछ दिनों बाद बोरिंग से पानी निकलना बंद हो गया। वह तभी से बंद पड़ा था। शनिवार को वीरेंद्र पाल ने बोरिंग की साफ-सफाई कराके पम्पिंग सेट चालू किया तो पानी के साथ गैस की दुर्गंध आने लगी। कौतूहलवश गांव के ही शुभम नामक लड़के ने माचिस की तीली जलाकर बोरवेल के पानी के पास ले गया तो आग जलने लगी।

See also  'राधारानी के पति कौन' वाले विवाद के बढ़ने पर कथावाचक प्रदीप मिश्रा पहुंचे बरसाना, राधा रानी से नाक रगड़कर मांगी माफी, जानें क्या है पूरा मामला

बोरवेल की पाइप से पानी के साथ आग की लौ देख हर कोई अचंभित रह गया। यह बात जंगल में आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और अपनी आंखों से हैरतअंगेज कारनामे को देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी को भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस निरीक्षण कर लौट गई।

खान अधिकारी की ये है राय

ग्रामीणों से मामले की जानकारी खान अधिकारी केके राय को भी मिली। उन्होंने कहा कि यहां गैस का कोई भण्डार नहीं है। जमीन में कही थोड़ी मात्रा में गैस रही होगी। वही अब बाहर निकल रही है। यह एक-दो दिन में समाप्त हो जाएगी, तब आग नहीं जलेगी। केके राय ने कहा कि यह क्षेत्र प्राकृतिक गैस या तेल के लिए उपयुक्त नहीं है। भूमि में कहीं-कहीं गैस की कुछ मात्रा रहती है। वह निकास के लिए जगह मिलते ही बाहर निकल आती है। यदि यह प्रक्रिया सप्ताह भर से अधिक रही तब भू-वैज्ञानिकों की टीम को बुला कर जांच कराई जाएगी।
देखिये वीडियो :

See also  राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का भव्य शुभारंभ, सीएम बघेल बोले- संस्कृति, परंपराओं और धरोहर को बचाने की हमारी जिम्मेदारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।