किसानों के घरों में पसरा मातम, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन दस्ते ने पाया काबू

कबीरधाम। जिले के विकासखंड अन्तर्गत ग्राम खड़ौदा खुर्द में शुक्रवार को गन्ने के खेत में भयंकर आगलग गई। इससे लगभग 40 से 50 एकड़ गन्ना जलकर खाक हो गया। गन्ने के खेत में लगी आग तालपुर सेहोते हुए खड़ौदा तक पहुंची। ये आग कैसे लगी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। मौके पर पहुंचे दो फॉयरफाइटर्स वाहनों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। इसके लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।जिन किसानों के गन्ने की फसल जल गई है उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। लोग ऐसे रो रहे थेजैसे लग रहा था कि उनके ऊपर कोई बहुत बड़ी आपदा आ पड़ी हो। इनकी वजह से पूरा गांव ही गमजदादिखाई दे रहा था। 

पेराई का अभी भी चल रहा सीजन:

किसानों का ये गन्ना इसी लिए रुका हुआ था कि अभी चीनी मिलों में गन्ना काफी मात्र में जमा हुआ है। जैसे
See also  RAMA ग्रुप और RAMA स्टील के 10 से ज्यादा ठिकानों पर आयकर का छापा
ही वहां थोड़ी-थोड़ी करके जगह खाली होगी। गन्ना पहुंचाया जाएगा। इसी के चक्कर में किसानों ने अभी भीगन्ने की फसल खेतों में छोड़ रखी है। 

कैसे पता चला:

किसान सेवाराम चंद्राकर ने हमारे संवाददाता को बताया कि वे दोपहर में खेतों की ओर जा रहे थे। उसीदौरान दूर धुएं के साथ-साथ चट-चट की जोरदार आवाजें सुनाई दीं। तो उसने गांव आकर लोगों को इसकीखबर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने फॉयर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही फॉयर ब्रिगेड की दोगाड़ियां मौके पर पहुंची। उनके सामने समस्या थी कि कैसे आग तक पहुंचा जाए। दरअसल जिन खेतों मेंआग लगी थी उन तक पहुंचने का कोई रास्ता ही नहीं था। ऐसे में किसानों ने मोर्चा संभाला और आनन-फाननमें गन्ने को काट-काट कर रास्ता बनाया गया। उसके बाद कहीं जाकर फॉयर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके तकपहुंची और आग पर काबू पाया गया। 
See also  छत्तीसगढ़ के युवक को जारी हुआ रजत पाटीदार का पुराना नंबर, कोहली-डिविलियर्स से की जमकर बात…

डेढ़ घंटे लगे आग बुूझाने में:

दो फॉयर ब्रिगेड की गाडियों के पहुंचने के बाद भी आग पर काबू पाने में एक घंटे से अधिक समय लगा।इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गन्ना खेत में लगी आग कितनी भयानक थी। फॉयर ब्रिगेड पहुंचनेके पहले भी ग्रामीणों ने लगातार बढ़ती जा रही आग को देखकर जान जोखिम में डालकर बुझाने कीकोशिश कीे। आग बुझाने के लिए चारों तरफ से गन्ने को काटकर आग वाले हिस्से से अलग किया। तबकहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका और लोगों के जान में जान आई। 40 से 50 एकड़ गन्ने कीफसल बरबाद होने का अनुमान किसान लगा रहे हैं। जिनकी फसलें जली हैं उनके घरों में मातम पसरा हुआ है। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।