रायपुर। लखनऊ पीजीआई में भर्ती राज्य के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।रविवार को ये जानकारी बिलासपुर के विधायक शैलेष पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री नार्मलीबातचीत कर रहे हैं। हॉस्पिटल में उनके परिजन भी मौजूद हैं। इसके अलावा भी कई लोग मौजूद हैं। प्रदेशके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके स्वास्थ्य की लगातार जानकारी ले रहे हैं।
अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार पर गए विधायक:
कृषि मंत्री की सेहत में सुधार देखकर उनके साथ गए विधायकों में भी प्रसन्नता है। इसको देखते हुए सभीखुशी-खुशी अपने -अपने क्षेत्र में चुनावी प्रचार करने रवाना हो गए हैं। तो वहीं पीजीआई में कुशल चिकित्सकलगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। इसके कारण ही श्री चौबे के स्वास्थ्य में सुधार देखा जा रहा है।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।