रायपुर। तृणमूल कांग्रेस के 40 विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केकथित बयान पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम पर एक बार फिर से निशाना साधते हुए कहाकि 40 विधायक जेब में और साहेब खुद अंबानी की जेब में हैं। अपने ट्वीटर एकाउंट से किए गए पोस्टमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा है। 40 विधायक साहेब की जेब में और साहेब खुद अंबानी की जेब में।खाऊंगा न खाने दूंगा वाला चौकीदार खुद विधायकों की खरीद-फरोख्त में लगा है। फिर भी चोर बोलनेपर बहुत बुरा मानता है।सनद रहे जनता इस बार जेब ही खींच कर फाड़ देगी। बस 23 मई का इंतजार करें। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री मोदीके कथित तौर पर दिए गए बयान पर जिसमें उनके हवाले से कतिपय मीडिया रिपोर्ट पर यह बात आग की तरहफैल चुकी है कि तृणमूल कांग्रेस के 40 विधायक भाजपा के संपर्क में है, यदि लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा
See also  बिहार में नीतीश की नैया पार, 125 सीटों के साथ फिर बनेगी NDA सरकार
जीतती है तो सभी विधायक तृणमूल से नाता तोड़कर भाजपा के साथ आ जाएंगे। इस रिपोर्ट के सार्वजनिक होनेके बाद से ही हंगामा मचा हुआ है, सीएम भूपेश बघेल ने इसी पर करारा तंज कसते हुए लिखा है कि साहब 40विधायकों को जेब में रखने की बात करते हैं, जबकि वे खुद अंबानी की जेब में हैं।  Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।